About Me

My photo
I am not your mystery woman, I am not your muse..I am not your soulmate, just a passionate woman looking for her own peace of mind... Heart is a lonely hunter!!! "Within us there is someone who knows everything, wills everything, does everything better than we ourselves"~I guess this is Hermen Hesse

Tuesday, July 23, 2019

मैं सारी रात कतिया कतिया करूँ

मुझे मत उटकेरो
बहुत जतन से बुना है मैंने खुदको
एक नहीं, कई बार..

मत उधेड़ो मुझे,
 सिर्फ  अपनी तन्हाइयों को मेरे  रेशों  से भरने के लिए
 बड़ी मुश्किल से दिल  और दिमाग के तारों को सुलझती हूँ मैं ,
 एक दिन नहीं , रोज़.…

रात चिंताओं को बुनती हूँ
सुबह अधूरे ख्वाब
ख्वाब से ख्वाब का सफर
तय करती हूँ रोज

ख़ुशी निचोड़ना चाहती हूँ
अपने हर पल से
बेधड़क हँस के , बेमानी लतीफों पे

बहुत ज़्यादा मांगा था कभी ज़िन्दगी से
अभी सिर्फ इतना ही मांगती हूँ