मुझे मत उटकेरो
बहुत जतन से बुना है मैंने खुदको
एक नहीं, कई बार..
मत उधेड़ो मुझे,
सिर्फ अपनी तन्हाइयों को मेरे रेशों से भरने के लिए
बड़ी मुश्किल से दिल और दिमाग के तारों को सुलझती हूँ मैं ,
एक दिन नहीं , रोज़.…
रात चिंताओं को बुनती हूँ
सुबह अधूरे ख्वाब
ख्वाब से ख्वाब का सफर
तय करती हूँ रोज
ख़ुशी निचोड़ना चाहती हूँ
अपने हर पल से
बेधड़क हँस के , बेमानी लतीफों पे
बहुत ज़्यादा मांगा था कभी ज़िन्दगी से
अभी सिर्फ इतना ही मांगती हूँ
बहुत जतन से बुना है मैंने खुदको
एक नहीं, कई बार..
मत उधेड़ो मुझे,
सिर्फ अपनी तन्हाइयों को मेरे रेशों से भरने के लिए
बड़ी मुश्किल से दिल और दिमाग के तारों को सुलझती हूँ मैं ,
एक दिन नहीं , रोज़.…
रात चिंताओं को बुनती हूँ
सुबह अधूरे ख्वाब
ख्वाब से ख्वाब का सफर
तय करती हूँ रोज
ख़ुशी निचोड़ना चाहती हूँ
अपने हर पल से
बेधड़क हँस के , बेमानी लतीफों पे
बहुत ज़्यादा मांगा था कभी ज़िन्दगी से
अभी सिर्फ इतना ही मांगती हूँ

4 comments:
Since I don't understand Hindi, an English translation would be beneficial for your dedicated readers like me. Thanks.
Shall do the translation and put it up, sometimes few things can only be expressed in your mother tongue
I very well understand. You can only paraphrase it. You may want to see my latest blog post to know about that.
रात चिंताओं को बुनती हूँ
सुबह अधूरे ख्वाब
ख्वाब से ख्वाब का सफर
तय करती हूँ रोज
मनमोहक ! बड़ी ही सूंदर पोस्ट लिखी है अपने। मैं इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करूंगा। हमारे ब्लॉग पढ़ने के क्लिक करें : What Do U Do Meaning in Hindi, What Meaning in Hindi
Post a Comment